अमेरिका–ईरान के बीच सीजफायर, तनाव में आई कमी
वॉशिंगटन/तेहरान: लंबे समय से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर (युद्धविराम) पर सहमति बन गई है। इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच चल रही सैन्य गतिविधियों में फिलहाल रोक लग गई है, जिससे क्षेत्र में शांति की उम्मीद बढ़ी है।
सूत्रों के अनुसार, यह सीजफायर अंतरराष्ट्रीय दबाव और कूटनीतिक बातचीत के बाद संभव हो पाया। कई देशों और संगठनों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिरता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि, यह सीजफायर स्थायी होगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है।
वहीं, आम लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि इससे युद्ध जैसे हालात टलने की उम्मीद जगी है।
(रिपोर्ट: पंकज पाठक)