जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हुआ जल मंदिर का उद्घाटन
जन अभियान परिषद द्वारा समस्त जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत नवांकुर संस्था तुलसी सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के द्वारा ग्राम चंदोंन मैं जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया मिट्टी के मटको को तिलक लगाकर नारियल फोड़ कर प्रसाद वितरण करके शुभारंभ किया गया जिसमे राहगीर आते जाते हुए आम जनता के लिए शुद्ध शीतल जल पीने के लिए प्राप्त हो
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती सुखवाती वर्मा एवं परामर्दता गोविंद सिंह पटेल बनखेड़ी मां नर्मदा ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मेहरा नवांकुर संस्था अध्यक्ष तुलसी राम कहार और ग्रामीण जन उपस्थित हुए