logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेहनत के दम पर निमिष गुप्ता बने ऑप्टोमेट्रिस्ट, ईएसआईसी अस्पताल में मिली स्थायी नियुक्ति

गोला गोकर्णनाथ/लखीमपुर खीरी:
ग्रामीण क्षेत्र मगदापुर परगना के रहने वाले मेहनतकश और बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित निमिष गुप्ता ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें भारत सरकार के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में ऑप्टोमेट्रिस्ट पद पर स्थायी नियुक्ति का पत्र प्राप्त हुआ है।
निमिष गुप्ता इससे पहले गोला गोकर्णनाथ स्थित श्री राम आई हॉस्पिटल, लखीमपुर रोड में वरिष्ठ नेत्र परीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
बताया जाता है कि निमिष गुप्ता बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीतापुर से पूरी की और आगे चलकर ऑप्टोमेट्री की पढ़ाई कर इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त की। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे।
निमिष गुप्ता वैश्य समाज के उभरते हुए सितारे के रूप में भी देखे जा रहे हैं। उनके पिता लंबे समय से व्यापार और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं और आज भी परिवार कृषि कार्य में सक्रिय है। ऐसे परिवेश से निकलकर सरकारी सेवा में चयन होना पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गर्व की बात है।
निमिष गुप्ता की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट: रामनिवास गुप्ता

0
0 views

Comment