logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

शाहजहांपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

1
0 views

Comment