logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर में नई कारों की शानदार लॉन्चिंग, ग्राहकों को मिले आधुनिक फीचर्स का तोहफा


कानपुर नगर में आज 08 अप्रैल 2026 को Hyundai के अधिकृत शोरूम में नई कारों New Verna और New Exter की भव्य लॉन्चिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ऑटोमोबाइल प्रेमी और ग्राहक मौजूद रहे।

कंपनी ने New Verna को पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में पेश किया है। इस कार में कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जैसे फ्रंट और रियर कनेक्टिंग लाइट, ड्यूल एलईडी हेडलैंप, 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, बड़ा टच स्क्रीन डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 6 एयरबैग और ऑल फोर डिस्क ब्रेक। साथ ही, इसके डायमेंशन को पहले से बड़ा किया गया है, जिससे स्पेस और कम्फर्ट दोनों में वृद्धि हुई है।

वहीं, New Exter को पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में लॉन्च किया गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट में कंपनी ने स्टेपनी (स्पेयर व्हील) की सुविधा भी दी है। कार के इंटीरियर को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है और फ्रंट सीट में आर्मरेस्ट के साथ डैशकैम जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि दोनों गाड़ियों में आधुनिक फीचर्स के साथ-साथ सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कंपनी ने New Verna की शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये और New Exter की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये रखी है।

कार्यक्रम में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत चंद्रा, सेल्स मैनेजर जितेंद्र कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। लॉन्चिंग के दौरान ग्राहकों में नई गाड़ियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्ट – किशोर मोहन गुप्ता
जिला – कानपुर नगर
राज्य – उत्तर प्रदेश

6
32 views

Comment