logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डूडसी फाटा पर बाइक-इनोवा की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

आकोली(दलपतसिंह भायल)डूडसी फाटा पर बुधवार को बाइक और इनोवा कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार भंवर सिंह पुत्र वरदा सिंह (निवासी आकोली) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार जैन परिवार महाराष्ट्र से नाकोड़ा दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान डूडसी फाटा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे आगे रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जांच शुरू कर दी है।

216
5520 views

Comment