राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह एवं वरिष्ठ शिक्षक की ओर से कम्प्युटर मय प्रिंटर सेट भेट किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह एवं वरिष्ठ शिक्षक की ओर से कम्प्युटर मय प्रिंटर सेट भेट किया
नेछवा।जाजोद गांव स्थित शहीद भागीरथ सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक एवं भामाशाह अदरीश खान की ओर से कम्प्युटर मय प्रिंटर सेट भेट किया। प्रधानाचार्य धन्ने सिंह भामू ने बताया की विद्यालय में कार्यालय कार्य के लिए कम्प्यूटर व प्रिंटर की आवश्यकता थी। यह बात जब भामाशाह वरिष्ठ शिक्षक अदरीश खान जाजोद को बताई तो उन्होंने 50 हजार की लागत से एक कम्प्यूटर सेट मय प्रिन्टर विद्यालय को भेंट किया। ऐसे में अब कार्यालय कर्मी को कम्प्यूटर संबंधित कार्य करने में सहुलियत रहेगा। इस अवसर पर भामाशाह पूर्व प्रधानाचार्य राजूराम वर्मा, पीटीआई,सरपंच प्रतिनिधि महावीर रणवा,उप प्राचार्य शिशुपाल,व्याख्याता किशोर सिंह बाटड़,साँवरमल कोक ,दौलतराम,सोहन सिंह,संतरा देवी ,अनिता देवी,ममता एवं समेत विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद थे।