डूडसी फाटा पर बाइक-इनोवा की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल
सियाणा (रामसिंह महेचा) बागरा। डूडसी फाटा पर बुधवार को बाइक और इनोवा कार के बीच आमने-सामने ज
डूडसी फाटा पर बाइक-इनोवा की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल
सियाणा (रामसिंह महेचा) बागरा। डूडसी फाटा पर बुधवार को बाइक और इनोवा कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार भंवर सिंह पुत्र वरदा सिंह (निवासी आकोली) गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार जैन परिवार महाराष्ट्र से नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ के दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे आगे रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777