logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवीन कंप्यूटर लैब उद्घाटन समारोह

नई आधुनिक कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटन, छात्राओं को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ
जयपुर। श्री खण्डेलवाल वैश्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, संसार चंद्र रोड, जयपुर में बुधवार 8 अप्रैल 2026 को नई आधुनिक कंप्यूटर लैब का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह पहल विद्यालय प्रबंध समिति एवं श्री खण्डेलवाल वैश्य हितकारिणी सभा के संयुक्त प्रयास से साकार हुई, जिसका उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल युग के अनुरूप शिक्षित करना है।
नवीन कंप्यूटर लैब के माध्यम से छात्राएं अब बेसिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, प्रोग्रामिंग, डेटा प्रबंधन एवं इंटरनेट के सही उपयोग की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। इससे उनके कौशल विकास के साथ भविष्य के बेहतर अवसर भी सुनिश्चित होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंद शरण धामाणी, बद्री नारायण गुप्ता (उमेश डंगायच) तथा विशेष आमंत्रित सदस्य गंगा शरण गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही श्री खण्डेलवाल वैश्य हितकारिणी सभा के संरक्षक चंद्र मनोहर बटवाडा, अध्यक्ष ज्ञानचंद खण्डेलवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष विश्वंभर दयाल खण्डेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश खण्डेलवाल, सचिव घनश्याम दास बडाया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधव बिहारी खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रामावतार खण्डेलवाल सहित सदस्य नीरज साँखियाँ, मालचंद गुप्ता व आशीष केदावत ने इस परियोजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के दौरान विद्यालय की होनहार छात्राओं को नगद प्रोत्साहन राशि एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

1
1092 views

Comment