logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व हिंदू महासंघ का 45वां स्थापना दिवस 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा, भव्य शोभायात्रा का निर्णय

गोरखपुर, 8 अप्रैल 2026 :
विश्व हिंदू महासंघ, गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक दिनांक 8 अप्रैल 2026 को जिले के कार्यकारी अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के 45वें स्थापना दिवस (12 अप्रैल 2026) को भव्य रूप से मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार मल्ल, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लीला श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीरा दुबे एवं क्षेत्रीय महामंत्री कुमारी सपना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को गोलघर स्थित काली माता मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन किया जाएगा। इसके उपरांत एक भव्य शोभायात्रा काली माता मंदिर, गोलघर से प्रारंभ होकर चेतना तिराहा, इंदिरा बाल विहार तक निकाली जाएगी।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष श्री मिश्र द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अंत में सभा अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि अधिक से अधिक लोग शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में श्याम सुंदर श्रीवास्तव, श्याम सुंदर शर्मा, श्यामू गुप्ता, लाली देवी, शिवानंद श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, पिंटू शुक्ला, सिकंदर सिंह, रामदुलारे कनौजिया, अमरमणि, संगीता शाही, शालू गुप्ता, डॉ. चिन्मयानंद मल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

13
359 views

Comment