logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।

हरदोई/बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की दातागंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब विधायक लखनऊ से वापस बदायूं लौट रहे थे।

हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर हरदोई के पास घटित हुआ। विधायक अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर अचानक वाहन के अनियंत्रित होने या तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ।

हादसे में विधायक राजीव कुमार सिंह, उनके ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड को चोटें आई हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

जैसे ही विधायक के एक्सीडेंट की खबर बदायूं और उनके निर्वाचन क्षेत्र दातागंज पहुँची, समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। भाजपा के कई स्थानीय नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunnews #badaunharpal #budaun #badaun #ujhani #UttarPradeshNews #BreakingNews #Headlines #dataganj #GangaExpressway #BabbuBhaiya #BJP4IND बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

6
297 views

Comment