logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झॉसी बॉक्सिंग छात्रावास के मुक्केवाजो ने चैम्पियनषिप जीती।

झाँसी-अंडर-19 राज्य स्तरीय पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026, हापुर में दिनांक 30 मार्च, 2026 से 03 अप्रैल, 2026 तक आयोजित हुई। जिसमें आवासीय बॉक्सिंग (बालक) छात्रावास झॉसी के खिलाड़ियो ने प्रतिभाग करते हुए आर्यन शर्मा भार वर्ग-60 किग्रा0 (स्वर्ण पदक), पृथ्वी ठाकुर भार वर्ग-65 किग्रा0 (स्वर्ण पदक) हिमांशु यादव भार वर्ग-80 किग्रा0 (रजत पदक) प्रिन्स पाल भार वर्ग-50 किग्रा0 (कास्य पदक) शुभम् यादव भार वर्ग-55 किग्रा0 (कास्य पदक) के पदक विजेताओं ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता, हापुर में अपने-अपने प्रतिद्वन्दी को हराकर पदक जीत कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियनशिप जीती, जनपद झॉसी आने पर श्री बिमल दुबे जी (मण्डलायुक्त) झॉसी द्वारा पदक विजेताओं को आज अपने कार्यालय में सम्मानित कर आर्शिवाचन देकर उनके उज्जवल भविष्य वय आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उच्च प्रदर्शन के लिए शुभकामनाए व बधाई दी। मुक्केबाजो द्वारा अपने-अपने भार वर्ग मे दो स्वर्ण/एक रजत/दो कास्य पदक जीतकर जनपद झॉसी व छात्रावास का नाम रोशन किया। मुक्केबाज पिछले तीन वर्षो से मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, झॉसी के बॉक्सिंग छात्रावास में उप क्रीड़ाधिकारी/बॉक्सिंग कोच सुनील कुमार से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते है। इन खिलाड़ियो द्वारा पूर्व में भी आयोजित हुई, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनेक बार पदक प्राप्त करके उ0प्र0 व जनपद झॉसी का नाम गौरवान्वित किया हैं। इस खिलाड़ियो की जीत पर डॉ0 रोहित पाण्डेय अध्यक्ष जिला बॉक्सिंग संघ झॉसी, श्री अब्दुल हमीद सचिव जिला बॉक्सिंग संघ, झॉसी श्री संजीव सरावगी, ओलम्पिक संघ मण्डल संयोजक झॉसी, श्री विकास वेंदया जिम टेंनर, श्री बृजेन्द्र यादव वरिष्ठ क्रिकेटर, श्री निसार खान, श्री मो0 हफीज, श्री अकरम खान, आदि खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनायें दी।

4
137 views

Comment