बारदाना ना होने से तौल ठप्प
मौसम की मार से हजारों कुंतल भीगां गेहूं जिम्मेदार कौन
पीलीभीत/ बीसलपुर मंडी प्रशासनकी लापरवाही और बारदाना (बोरों) की कमी के कारण पिछले 3-5 दिनों से किसान मंडी परिसर में अपनी गेहूं की फसल के साथ दिन रात गुजर रहे हैं। तौल प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई है, जबकि बिगड़ते मौसम ने मंडी में खड़ी उपज को भिगो दिया है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बारिश से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किया, जिससे लाखों की फसल खतरे में पड़ गई है, मंडी परिसर में दर्जनों किसान अपनी गेहूं की ट्रालियां लेकर पहुंचे हैं, लेकिन बारदाना ना उपलब्ध होने से तौल संभव नहीं हो पा रही। एक किसान ने दुखी स्वर में कहा, "बारदाना कहां है? तीन दिन से इंतजार कर रहे हैं। हमारी फसल सड़ रही है, परिवार भूखा है।
जब इस संबंध मे क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन ना उठने के कारण वार्ता नहीं हो सकती