logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिलाई कोहका स्थित बीरा जी के अंगना में निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण संध्या 4:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक दिया जा रहा है।

यहां पर 03 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बच्चे प्रशिक्षण पा रहे हैं जिसमें आत्मरक्षा के गुर सहित गुड टच और बेड टच का भी प्रशिक्षक अंजना राजवीर सिंह द्वारा निरंतर सिखाया जा रहा है। कई बच्चों के साथ उसके अभिभावक गण भी साथ में आते हैं। वर्तमान में लगभग 450 बच्चों ने पंजीयन कराए हैं। एक बार में 100 बच्चे को प्रशिक्षित किया जा रहे है। सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सबसे पहले आप लोगों को स्वस्थ रहना जरूरी है। स्वस्थ शरीर और आत्मा में ईश्वर का वास होता है।
श्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नशे से दूर रहना है। नशा खेल का होना चाहिए। चाहे वह कराटे हो या अन्य खेल। जल्द ही बच्चों के लिए बॉक्सिंग के लिए पंचिंग बैग लगाया जावेगा और बच्चों को कराटे ड्रेस भी वितरित किया जावेगा ताकि हर बच्चे गणवेश में रहे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जोगा राव, राम हिंदरिया, शाहनवाज कुरैशी, श्रीमती चांदनी जगत, शिवबाती जांघेल, अंजलि साहू,मंजू वर्मा रानी विश्वकर्मा, सरस्वती धुरंधर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। - सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई

16
375 views

Comment