logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–08 अप्रैल 2026 ■ *किसान श्री शिवचंद्र प्रसाद यादव के खेत पहुँचे श्री रिची पाण्डेय जिला पदाधिकारी* ■ *फसल कटनी प्रयोग के निरी


■ *किसान श्री शिवचंद्र प्रसाद यादव के खेत पहुँचे श्री रिची पाण्डेय जिला पदाधिकारी*
■ *फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया गया*
===================
*बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत गेहूं फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा डूमरा प्रखंड के खैरवा पंचायत ग्राम खैरवा में किया गया। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय किसानों के खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 10 किलो 800 ग्राम गेहूं का उपज पाया गया। जिसका प्रति हेक्टेयर 21.60 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ। जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली वही उनसे चल रही कृषि योजनाओं एवम कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवम उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर शंभू मांझी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक रौशन कुमार, सिद्धार्थ शंकर, मुकुंद कुमार तथा रणकेशरी सिंह उपस्थित थे।*

0
13 views

Comment