logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Breking news ......

उत्तर प्रदेश के Shahjahanpur से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने आत्महत्या की कोशिश कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, जलालाबाद थाना क्षेत्र के मगटोरा गांव के मजरेता में मंगलवार दोपहर प्रशासन की टीम चकरोड पर बने मकान को अवैध बताते हुए जेसीबी लेकर तोड़ने पहुंची थी। इसी दौरान कार्रवाई का विरोध करते हुए परिवार के तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।

मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट देर शाम अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी प्रशासन इस मकान को हटाने पहुंचा था, लेकिन मंगलवार को दोबारा हुई कार्रवाई के दौरान यह गंभीर घटनाक्रम सामने आया।

4
58 views

Comment