पांकी में हत्या मामले का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद
PALAMU - पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांकी थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत हत्या के एक मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 को कांड निवासी रंजती देवी के फर्दबयान के आधार पर पांकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें टेकही निवासी सिंदु भुइयां (उम्र करीब 19 वर्ष) पर मारपीट कर टांगी से हत्या करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने लगातार कार्रवाई करते हुए 08 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी तथा घटना के समय पहना गया कपड़ा भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।