केक शॉप की आड़ में एक युवती के साथ शोषण का गंदा खेल चल रहा था
जबलपुर घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाल ही में एक मामला सामने आया है जहां जामवनदास चौक स्थित एक मशहूर केक शॉप की आड़ में एक युवती के साथ शोषण का गंदा खेल चल रहा था 1 साल तक खामोश रहने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर अपनी आप बीती सुनाई है पीड़िता का आरोप है दुकान के मालिक ललित कुंदनानी पिछले 1 साल से उसकी मजबूरी का फायदा उठा रहा था विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे डाली इसी डर से आखिरकार युवती ने घमापुर थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी