बाबा साहेब के जन्मोत्सव पर कवि सम्मेलन आयोजित करेगी अखिल भारतीय प्रबुद्ध साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था
मेरठ- अखिल भारतीय प्रबुद्ध साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था मेरठ की एक महत्वपूर्ण मीटिंग संस्था के महासचिव कवि सुरेन्द्रखेड़ा के निज आवास 55 डिफेंस रेजिडेंसी एन एच 58 कंकरखेड़ा मेरठ पर सम्पन्न हुई जिसमें बोधिसत्व बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर जी के 135 वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को होने जा रहे विराट कवि सम्मेलन की तैयारी और रूपरेखा पर चर्चा की गई अध्यक्षता डॉ किरण सिंह जी ने की मीटिंग में महाकवि डोरीलाल भास्कर जी, ग़ज़लकार मंगल सिंह मंगल जी, समाजसेवी विक्रांत गौतमजी, वरिष्ठ कवि धर्मपाल सिंह मित्रा जी, वरिष्ठ गजलकार रामगोपाल भारतीय जी,वरिष्ठ कवि प्रेमचंद जी, कवि सुरेन्द्र खेड़ा जी, वरिष्ठ कवियित्री रामकुमारी जी,कवियित्री रीना खेड़ा जी बीना मंगल जी, शारदा सिंह जी, सावित्री गौतम जी आदि शामिल रहे