जिला परिषद वार्ड नंबर 2 दाना घाटो आखिर किस नियम के तहत बार-बार आरक्षित किया जा रहा है : रावत
नाहन सिरमौर भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि जिला परिषद वार्ड नंबर 2 संगडाह जिसका नाम बदलकर अब दाना घाटो रखा गया है आखिर यह वार्ड बार-बार किस नियम के तहत आरक्षित किया जा रहा है इस वार्ड की जनता सरकार एवं जिला प्रशासन से जानना चाहती है रावत ने बताया कि अन्य जिला परिषद वार्ड में रोस्टर बदला है लेकिन इस वार्ड में कोई भी बदलाव नहीं किया गया आखिर इसमें ऐसा कौन सा पेच फसा है रावत ने बताया कि जिला परिषद का गठन पहली बार 1995 में हुआ है 1995 से 2000 तक यह वार्ड महिला ओपन था 2000 से 2005 तक ओबीसी ओपन था 2005 से 2010 तक ओपन महिला था 2015 से 2020 तक एससी महिला था 2020 से 2025 तक ओबीसी महिला था तथा इस बार भी फिर से ओपन महिला के लिए आरक्षित किया गया है जबकि यह वार्ड पुरुष ओपन के लिए आज तक एक बार भी नहीं आया है जिसके कारण स्वर्ण जाति के पुरुष चुनाव लड़ने से बार-बार वंचित हो रहे हैं जबकि संविधान में चुनाव लड़ने का अधिकार सबको होना चाहिए रावत ने बताया कि जब दूसरे वार्ड का आरक्षण रोस्टर बदल सकता है तो फिर इस वार्ड का क्यों नहीं बदल सकता जबकि रेणुका विधानसभा सीट भी पिछले कई दशकों से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है कम से कम यह है जिला परिषद वार्ड तो सरकार एवं जिला प्रशासन को अनारक्षित करना चाहिए था ताकि कोई भी वर्ग चुनाव लड़ने से वंचित न रह सके रावत ने बताया कि हम इस वार्ड को अनारक्षित करने की जनहित याचिका उच्च न्यायालय में दायर करेंगे ताकि इस वार्ड के लोगों को उच्च न्यायालय से न्याय मिल सके।