लिंगा के मा चित्रशाला मंदिर में हो राहा है
श्रीमद भागवत और अखंड हरिनाम कीर्तन
जन जन की खबर
भारत समाचार लाइव रिपोर्टर
रंजीत डेहरिया
नागपुर रोड ग्राम लिंगा में समस्त ग्रामवासी के जन सहयोग से 7 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एवं अखंड हरी नाम कीर्तन किया जा रहा है जिसमें महाराष्ट्र पुणे से पुजारी श्री संत जी अपने मुख्वानी से कथा वाचक करेंगे ।
मराठी बोली और मराठी भाषा में यह कार्यक्रम होगा ।
आयोजन समिति के संजय और अन्य साथियों ने जानकारी देते हुए बताए कि
कल भव्य कलश यात्रा नगर भ्रमण पश्चात विधि विधान से किया गया
और उन्होंने बताया कि मराठी बोली के लोग ज्यादा रहते है इस कारण महाराष्ट्र से आए संत कथा सुनाएंगे गर्मी को देखते हुए प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से ग्यारह बजे तक कथा और शाम के समय हरिनाम भजन मराठी भाषा में कीर्तन होगा रहवासियों का विशेष सहयोग है ।
समापन १४ अप्रैल को होगा महाप्रसाद दंडी यात्रा ,सत्ता, आदि कार्यक्रम सुचारू रूप से चलेंगे और सभी को इस कार्यक्रम में सदर आमंत्रित किया है और जनसहयोग जरूर करे ।