नोहर रिलीफ सोसाइटी गोगामेड़ी में विशाल निशुल्क आंख आपरेशन कैम्प सम्पन्न, स्वर्गीय परमानंद मुंदड़ा की स्मृति में आयोजित
गोगामेड़ी( विनोद खन्ना) नोहर रिलीफ सोसाइटी द्वारा स्वर्गीय परमानंद जी मुंदड़ा की स्मृति में मुंदड़ा परिवार के आर्थिक सहयोग से विशाल निशुल्क आँख आपरेशन कैंप का आयोजन संस्था की गोगामेडी स्थित धर्मशाला में किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ संस्था के स्थाई न्यासी सुरेंद्र मेहता, स्थाई न्यासी ऐड. बलदेव प्रसाद अग्रवाल, देवस्थान विभाग इंस्पेक्टर स्वेता चौधरी भ्रमणशील चिकित्सा इकाई प्रभारी डॉक्टर पूनम, सर्जन डॉक्टर सिद्धेश गर्ग द्वारा दीपक प्रज्वलित कर किया गया। वक्ताओं द्वारा संस्था के सामाजिक कार्यों की भूरि-2 प्रशंसा करते हुए कैंप में आर्थिक सहयोग के लिए राजेंद्र मुंदड़ा व पवन मुंदड़ा का आभार व्यक्त किया।संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी मुकेश हिसारिया ने बताया की 520 रोगियों की जांच कर 155 रोगियों को ऑपरेशन हेतु चयन किया गया है।
प्रवक्ता ओम प्रकाश चौधरी ने बताया की आज रोगियों की भर्ती व जाँच की गई है कल 9 व 10 अप्रैल को राजस्थान सरकार भ्रमणशील शल्य चिकित्सा ईकाई के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा राजकीय चिकित्सालय भादरा में आंखों के निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे।
ट्रस्टी रमेश पेशकार ने बताया की सभी मरीजो को पुनः गोगामेडी धर्मशाला में लाया जाएगा, रोगियों तथा परिजनों के रहने खाने-पीने की पूरी व्यवस्था संस्था की तरफ से निशुल्क रहेगी, इस मौके पर रामनिवास सोनी, संजय कौशिक, ऐड. योगेश तिवाड़ी, दीपू शर्मा, जीवन आचार्य, विक्रम भाटी, मंगतूराम सोनी, बलवीर शर्मा, मुकेश कण्डा, राजकुमार शर्मा, भीम मिश्रा, राजकुमार फौजी, बजरंग वर्मा, जॉनी मांन, सीताराम महला, कुलदीप सरदार आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।