logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपी के फतेहपुर मे भोजपुरी फिल्म "आधी रात" Bhola Dixit Official की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिला बड़ा मंच

फतेहपुर जनपद में भोजपुरी फिल्म "आधी रात" की शूटिंग को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के जरिए क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे युवाओं में खासा उत्साह है।

फिल्म की कहानी का लेखन भोला दीक्षित एवं संध्या राज ने संयुक्त रूप से किया है, जिसमें सामाजिक और मनोरंजन से भरपूर कथा को दर्शाया जाएगा। वहीं फिल्म का निर्देशन भोला दीक्षित और ध्यानचंद कुमार द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म के निर्माता के रूप में भी भोला दीक्षित और मुकेश मौर्य अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जबकि निर्देशन और निर्माण की कमान मुख्य रूप से भोला दीक्षित के हाथों में है।

शूटिंग का जिम्मा भोला गैंग फतेहपुर की टीम संभाल रही है, जो स्थानीय स्तर पर फिल्म निर्माण को नई पहचान देने में जुटी है। फिल्म में अभिनय कर रहे कलाकारों में भोला दीक्षित, शिव सागर मौर्य, सीमा शर्मा, बीपी कुमार, राजकुमार पटेल, हिमांशु पटेल सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।

कैमरे के पीछे की जिम्मेदारी पिंटू कुमार निभा रहे हैं, जो फिल्म के दृश्यों को प्रभावशाली बनाने में जुटे हैं।

फिल्म "आधी रात" से जुड़े सभी कलाकार और टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि भोजपुरी सिनेमा में एक नई पहचान भी स्थापित करेगी।

31
3042 views

Comment