logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवीन गुप्ता पर एक तरफा कार्यवाही से असंतोष, निष्पक्ष जाँच की मांग

राउरकेला नगर निगम कार्यालय में मंगलवार पुर्वाह्न उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब नगर निगम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित आरटीआई के जवाब में अनावश्यक विलंब को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता नवीन गुप्ता ने सवाल उठाया और सूचना अधिकार से जुड़े अधिकारी अजित पटनायक से नवीन गुप्ता की कहा सुनी हुई तब आरटीआई कार्यकर्ता नवीन गुप्ता और अधिवक्ता राजेश कानन निगम आयुक्त दीना दस्तगीर से मिलने उनके‌ केविन‌ के पास पहुंचे, लेकिन नगर निगम कार्यालय में कार्यरत् कई सारे कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें नगर निगम आयुक्त दीना दस्तगीर से मिलने से रोक दिया । इसी बात को लेकर नगर निगम कर्मियों और नवीन गुप्ता के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झड़प और हाथापाई में बदल गई।जिसकी बिडियो काफी वायरल हुई। इस घटना के बाद नवीन गुप्ता उदीत नगर थाना में इस मामले की लिखित शिकायत दी। तकरीबन एक दो घंटे बाद राउरकेला नगर निगम कार्यालय में कार्यरत कई सारे कर्मचारी निगम कार्यालय से थाने तक रैली के रूप में नवीन गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उदीत नगर थाने पहुंचे और नवीन गुप्ता और उनकी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और उनमें से कुछ कर्मचारी थाना परिसर में ही पुलिस वालों के सामने खड़े होकर नवीन गुप्ता को विभिन्न धमकीयां देने लगे।
थाने में नवीन गुप्ता के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर ली गई पर नवीन गुप्ता द्वारा दी गई लिखित शिकायत अब तक दर्ज नही की गई थी। प्राप्त सूचना के अनुसार नवीन गुप्ता द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर रात 12 बजे के आसपास मामला दर्ज किया गया जबकि नवीन गुप्ता ने उस पर दर्ज हुए मुकदमें की समय से तकरीबन दो से तीन घंटे पहले लिखित शिकायत दी थी। उदीत नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार की सुबह जब नवीन गुप्ता को राउरकेला नगर निगम कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की लिखित शिकायत थाना प्रभारी को सौपने से लेकर बुधवार की अपराह्न तकरीबन 11 बजे तक उसे अपनी हिरासत में थाना में ही रखा था और तकरीबन दो बजे राउरकेला न्यायालय में पेस किया गया।
पूरा मामला देखा जाए तो नवीन गुप्ता पर एक तरफा कार्यवाही होता नजर आ रहा है।

नवीन गुप्ता पहले भी राउरकेला नगर निगम के कई भ्रष्टाचार जैसे सुभद्रा योजना, कचरा प्रबंधन, शौचालय निर्माण,मंटोला बस्ती निवासी को आवास आबंटन व अन्य घोटालों का खुलासा किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने आरटीआई के माध्यम से ही निकाली थी, यही नहीं नवीन गुप्ता कि शिकायत पर राउरकेला नगर निगम कार्यालय में कार्यरत दो अधिकारियों पर सतर्कता विभाग की जांच‌ चल रही है।

भाजपा मिड टाउन मंडल के अध्यक्ष गुड्डू, अधिवक्ता आशीष शर्मा समेत दर्जन भर भाजपा कार्यकर्ता उदित नगर थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
नवीन गुप्ता ने आरोप लगाया कि वे टेंडर व निगम में कर्मचारियों से जुड़े आर टी आई की जानकारी लेने आरएमसी गए थे, जहां उन्हें करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। और जब नवीन गुप्ता ने अधिकारी से जल्द मिलने का आग्रह किया तो वह कर्मचारियों के आक्रोश का शिकार हो गए।

भाजपा के एक वर्ग में एकतरफा कार्रवाई की आशंका को लेकर आक्रोश बना हुआ है।

0
158 views

Comment