logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिलहर पुलिस की कार्रवाई: दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी

शाहजहाँपुर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके खिलाफ थाना तिलहर में मामला दर्ज था।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव (22) और सौरभ (19) के रूप में हुई है। दोनों तिलहर कस्बे के बहादुरगंज मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को बाईपास चौराहे के पास से पकड़ा, जहां वे कटरा मार्ग की ओर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से दर्ज एक मामले में वांछित चल रहे थे और उनकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल तुषार वर्मा और कांस्टेबल रोबिल कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

3
13 views

Comment