logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी

संवाददाता (अहमद राजा )

सोनभद्र/म्योरपुर -: परम पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को म्योरपुर क्षेत्र में भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा (भाईचारा कमेटी, सोनभद्र) ने बताया कि भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कां) के तत्वावधान में एक विशाल महारैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम आश्रम मोड़ से प्रारंभ होकर म्योरपुर अस्पताल तक जाएगा और पुनः वापसी करते हुए कुंडाडिह स्कूल पर समापन होगा।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी सम्मानित साथियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

1
4037 views

Comment