logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर विशेष आयोजन, सैनी समाज के प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

11 अप्रैल को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सैनी समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सैनी समाज अध्यक्ष रूप सिंह सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले समिति अध्यक्ष राजाराम सैनी, सब्जी मंडी अध्यक्ष नेमीचंद सैनी, समाजसेवी रघुवीर सैनी, कैलाश सत्संग सैनी एवं दुलीचंद सैनी ने बताया कि जयंती के अवसर पर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दिन सैनी समाज के सभी प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बना सकें।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को अपनाने का आह्वान किया है।

पत्रकार देवी सिंह सैनी

0
5 views

Comment