logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों एवं बागवानों पर बेमौसम की मार फसल एवं सेब उत्पादन पर बेमौसम बारिश और बर्फबारी की मार ।

चकराता उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र जौनसार -बावर में बेमौसम बारिश और बर्फबारी ने किसानों और बागवानों को निराश कर दिया इस समय पहाड़ों में गेहूं के साथ सेब पकने और फ्लोरिंग का समय है वह बेमौसम बारिश और बर्फबारी की मार से किसान बेहाल और निराश हैं पहले ओले और अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी से किसानों का बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है किसानो और बागवानों ने सरकार और प्रशासन से किसानों की नुक्सान की भरपाई के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है किसानों बागवानों का कहना है की पहली ही किसान कर्ज में डूबा हुआ है और उपर से बेमौसम बारिश ने किसानों को आत्महत्या करने तक मजबूर कर दिया है आखिर किसान कैसे अपना परिवार पालेंगे बीज से लेकर खाद आदि सब उधार लिया है और फसल खराब होगी तो वह उधार कैसे चुकता करेंगे।
खबर के लिए
शरण सिंह रिपोर्टर Aima

2
3940 views

Comment