logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है : डॉ. हनीफा सिद्दीकी


शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के उसरहटा (आज़ाद) स्थित कुबा इंटरनेशनल स्कूल में ‘एजुकेशन टू सक्सेस’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल सहित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमसीएच (हेड एंड नेक कैंसर सर्जरी) विशेषज्ञ डॉ. हनीफा सिद्दीकी ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग कठिन जरूर होता है, लेकिन परिवार के सहयोग, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और कभी खुद को कमतर न आंकने की सलाह दी।
उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनकी मां ने उन्हें रोटी बनाना सिखाया, जिससे यह सीख मिलती है कि जीवन में हर कौशल का अपना महत्व होता है।
विशिष्ट अतिथि न्यूरोसर्जन डॉ. अजफर जमाल ने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को समाज में एक अलग पहचान दिलाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता असद सिद्दीकी ने की। इस दौरान न्यूरोसर्जन डॉ. अजफर जमाल को परवेज आलम भुट्टो तथा डॉ. हनीफा सिद्दीकी को डॉ. वकील द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनाल अहसन ने किया, जबकि प्रबंधक अबरार अहमद ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मौलाना अब्दुल्ला फारूक, मोहम्मद आसिफ, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. फारूक, बेलाल जावेद, आफताब आलम, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद सलीम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0
0 views

Comment