logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईंधन कीमतों के विकल्प पर चर्चा हेतु 7 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस

बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के मद्देनज़र इसके विकल्प तलाशने और जीएसटी में कमी की मांग को लेकर 7 अप्रैल 2026 को प्रेस क्लब परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।
लारमन किचन इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि चंद्रमौली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में इंडक्शन हीटर के उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि आम उपभोक्ताओं को बढ़ती ईंधन कीमतों से राहत मिल सके।
आयोजकों ने मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम के कवरेज के लिए अपने रिपोर्टर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि एवं फोटोग्राफर को भेजें, ताकि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को व्यापक रूप से जनता तक पहुंचाया जा सके।

436
12152 views

Comment