अंचलाधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, कई RO को मिला CO का अतिरिक्त जिम्मा
रोहतास ;जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के कई राजस्व अधिकारियों (RO) को विभिन्न अंचलों का अंचलाधिकारी (CO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
साथ ही कई प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को अंचल के अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है, ताकि वे अपने मूल प्रशासनिक कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकें।
किसे कहाँ मिला प्रभार
नए आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:
आशीष रंजन (RO, नासरीगंज) – दिनारा अंचल के सीओ का प्रभार
ध्रुव कुमार (RO, काराकाट) – काराकाट सीओ का अतिरिक्त प्रभार
प्रनवेश राज (RO, राजपुर) – राजपुर के साथ संझौली अंचल का प्रभार
मो. जफर वारसी (RO, सूर्यपुरा) – बिक्रमगंज अंचल का प्रभार
प्रशांत कुमार (RO, अकोढ़ीगोला) – अकोढ़ीगोला और तिलौथू अंचल का प्रभार
मनोज कुमार (RO, नौहट्टा) – नौहट्टा सीओ का अतिरिक्त प्रभार
तौकीर अहमद (RO, डेहरी) – डेहरी अंचल का प्रभार
उत्पल हिमवान (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी) – नोखा अंचल का प्रभार
आलोक कुमार सिंह (सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी) – चेनारी अंचल का प्रभार
बीडीओ को किया गया कार्यमुक्त
जारी आदेश के अनुसार करगहर, कोचस, चेनारी, नोखा, बिक्रमगंज, संझौली, राजपुर, सूर्यपुरा, डेहरी, तिलौथू और अकोढ़ीगोला के बीडीओ को अंचल के अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। इससे वे अपने प्रखंड के विकास कार्यों पर पूरी तरह ध्यान दे सकेंगे।