logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर की थी

ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
युवतियों का पीछा कर रास्ता रोककर की थी अश्लील हरकतें, पहले एक आरोपी हो चुका था गिरफ्तार
“ऑपरेशन तलाश” में चारों फरार आरोपी दबिश देकर पकड़े गए, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — "ऑपरेशन तलाश" में लगातार सफलता मिल है और फरार आरोपियों को पकड़ा जा रहा है, ऑपरेशन तलाश आगे भी जारी रहेगा
8 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत महिला थाना को भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला थाना रायगढ़ की टीम द्वारा ऑपरेशन “तलाश” के तहत युवती से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इससे पूर्व इसी मामले में एक आरोपी नरेन्द्र महावर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को एक युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09 फरवरी की रात करीब 11 बजे वह अपनी ममेरी बहन के साथ कार से रायगढ़ दवाई लेने जा रही थी। चांदमारी रोड पर कार रोककर दोनों आवारा कुत्तों को बिस्किट खिला रही थीं, तभी पीछे से एक नीले रंग की ग्रैंड विटारा कार में सवार पांच युवक पहुंचे और अशोभनीय टिप्पणियां करते हुए गंदे इशारे करने लगे। युवतियां वहां से निकल गईं, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए रियापारा तिराहा चौक के पास उनकी कार को ओवरटेक कर सामने गाड़ी अड़ा दिए और एक युवक कार से उतरकर अश्लील हरकत करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया, जबकि उसके अन्य साथी भी लगातार अभद्र टिप्पणी करते रहे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 78(2), 126(2), 79, 75(3), 3(5) भारतीय न्�

321 views

Comment
  • Darikant Ratnesh

    लगे रहो