अपहरण के झूठे आरोप में 2 गिरफ्तार: बृजमनगंज पुलिस ने भेजा जेल
बृजमनगंज, महाराजगंज
जनपद महाराजगंज स्थित थाना बृजमनगंज पुलिस ने अपहरण के झूठे आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति के बेटे के अपहरण का झूठा आरोप लगाकर पैसे मांगे थे। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने पैसे ऐपहरण के झूठे आरोप लगाकर पैसे ऐंठने के लिए किया था। आरोपियों के खिलाफ धारा 308(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अशोक कुमार शर्मा पुत्र स्व0 अम्बिका प्रसाद ग्रा0- कानापार(धानी बाजार) थाना-बृजमनगंज, जनपद महराजगंज द्वारा अपने बेटे संजय शर्मा के गुम होने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी जांच के क्रम में उक्त गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर मुकदमा अपराध संख्या 72/2026 धारा 140(1) BNS पंजीकृत किया गया था । गुमशुदा के सम्बन्ध मे जगह जगह पर पोस्टर लगाया गया था जिस पर वादी व उनके परिजन का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित है । पोस्टर पर अंकित वादी मुकदमा के मोबाइल नम्बर पर अभियुक्तगण 1.दुर्गेश पुत्र राजमन प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सिसवनिया खुर्द थाना पुरन्दरपुर 2. रामदयाल गुप्ता पुत्र सुदामा गुप्ता उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम नरकटहा थाना पनियरा जनपद महराजगंज द्वारा फोन करके वादी को भय में डालकर पैसों की मांग की और कहा गया कि आपका लड़का गुम नही हुआ है मेरे पास है जिसका हम लोगो द्वारा अपहरण किया गया है । अभियुक्तगण द्वारा ऐसा कृत्य कई लोगो के साथ किया जा चुका है मुझे संबंध में और भी जांच की जा रही है। वादी मुकदमा का पुत्र सकुशल घर आया तथा बताया कि मैं तनाव में आकर मोबाइल बंद करके घूमने हेतु बाहर चला गया था मेरा अपहरण किसी ने नहीं किया था जिस पर वादी मुकदमा साहस करके पूरी बात पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा जांच करके उद्यापन की घटना में सम्मिलित लोगों को प्रकाश में लाकर मुकदमा उपरोक्त में अपहरण की धारा 140(1) का विलोपन करते हुए वादी मुकदमा को उद्यापित कर पैसा मांगने की धारा 308(4) BNS की बढ़ोत्तरी कर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को दिनांक 06.04.2026 को समय 21.55 बजे विजय सलहिया थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज पर गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा है । रामदयाल गुप्ता उपरोक्त की नरकटहा बाजार थाना पनियरा जनपद महाराजगंज में मोबाइल की दुकान है जहां सिम भी बेचता है। दूसरे उपभोक्ता के नाम पर सिम जारी करा कर उस सिम से इस घटना को अंजाम दिया था उस संबंध में मु.अ.स.72/2026 से संबंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।