logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांवों में नहीं सुधरे सफाई के हालात

रामगढ़ पचवारा (लालसोट)

रामगढ पचवारा के गांवों में बार-बार निर्देश देने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। मंगलवार को विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना, अतिरिक्त विकास अधिकारी बच्चू सिंह मीना और ब्लॉक कॉर्डिनेटर अजय मीना ने ग्राम पंचायत जगनेर तुर्कान, सोनड, बिदरखा और हेमल्यवाला का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकांश जगहों पर कचरे और गंदगी के ढेर पाए गए। शौचालय साफ नहीं थे, स्कूल के पास नाले गंदे थे और रोड पर कचरे के ढेर लगे हुए थे।

6
204 views

Comment