logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कांकरिया सरपंच को पद से हटाया जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई

लालसोट

ग्राम पंचायत कांकरिया की सरपंच (प्रशासक) मुनेशी देवी को उनके पद से हटाने के आदेश पंचायती राज विभाग ने जारी किए हैं। विभाग के अतिरिक्त आयुक्त त्रिलोक चंद मीना ने बताया कि जिला परिषद दौसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट में जनता जल योजना के मरम्मत कार्य, सार्वजनिक टंकी निर्माण और स्वच्छता कार्यों में अनियमितताएं पाई गई, जिनके लिए सरपंच मुनेशी देवी उत्तरदायी पाई गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों और विभागीय आदेशों के पालन के तहत यह कार्रवाई की गई है। विकास अधिकारी बाबूलाल मीना ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार सरपंच की आईडी को बंद कर दिया गया है और उन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।

1
556 views

Comment