logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लालसोट में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आज पितृविहीन बच्चों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का होगा वितरण

लालसोट

अखिल अनुराग सेवा संस्थान द्वारा अपने 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भव्य अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रात्रि 8:15 बजे से मध्यरात्रि तक आयोजित होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हंसी और व्यंग्य का रसास्वादन कराएंगे।

संस्थान के प्रेस सचिव अनिल नीमला ने बताया कि कवि सम्मेलन में यशपाल यश (फिरोजाबाद), सुरेन्द्र सार्थक (डीग), रामबाबू सिकरवार (धौलपुर), सुनहरीलाल तुरंत (दिल्ली), रोहित चौधरी (इटावा) और डॉ. अंजीत अंजुम जैसे ख्यातनाम कवि भाग लेंगे। ये सभी कवि हास्य, व्यंग्य, गीत और वीर रस की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बनाएंगे। महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कवि सम्मेलन से पूर्व सुबह 10 बजे अनुराग शिक्षा पूर्णता अभियान के तहत पितृविहीन पितृविहीन बालक-बालिकाओं को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी।

1
58 views

Comment