logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राह चलते लोगों पर हमला करने वाले सांड को पकड़ा

लालसोट

शहर में राहगीरों पर हमला करने वाले और कई लोगों को चोटिल करने वाले सांड को नगर परिषद ने पकड़ कर पशु रोगी वाहन से दौसा भेज दिया।

नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा ने बताया कि शहर के रोड पर घूमते बेसहारा गोवंश और सांडों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार को एक सांड पकड़ा गया, और आगामी दिनों में अन्य सांडों को भी पकड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पास सड़े फल-सब्जी डालने की शिकायत मिली है, जिससे रात में सांडों का जमावड़ा बन जाता है। इसके लिए दोषियों को नोटिस देकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1
0 views

Comment