logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राम मंदिर में निकाह से भड़के हिंदू! कहा- फैसला वापस ले प्रबंधन, वरना उस दिन निकालेंगे सुअरों की बारात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब नए विवाद

राम मंदिर में निकाह से भड़के हिंदू! कहा- फैसला वापस ले प्रबंधन, वरना उस दिन निकालेंगे सुअरों की बारात

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब नए विवाद ने जन्म ले लिया है. हिन्दू संघर्ष समिति ने सूद सभा की ओर से संचालित राम मंदिर के हॉल में निकाह के लिए मुस्लिम परिवार की बुकिंग पर आपत्ति जाहिर की है.
समिति ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो वे उस दिन वहां पर सुअरों की बारात निकालेंगे और अपना मुंडन करवाएंगे. इस चेतावनी के बाद से शिमला में तनाव शुरू हो गया है.
जिससे प्रशासन में भी टेंशन पसरी है. बताते चलें कि मोहम्मद नासिर शिमला ईदगाह कॉलोनी के निवासी हैं. उनकी बेटी का निकाह 11 अप्रैल को होना है.
इसके लिए उन्होंने राम मंदिर के हॉल को बुक करवाया है.
जब इस बात का पता हिन्दू संघर्ष समिति को चला तो उसमें आक्रोश पनप गया. समिति ने मंदिर का संचालन करने वाली सूद सभा शिमला को ज्ञापन सौंपकर अपना फैसला वापस लेने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं किया तो उस दिन मंदिर हॉल के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.
हिन्दू संघर्ष समिति के नेता विजय शर्मा और मदन ठाकुर ने कहा कि मंदिर की संपत्ति पर मुस्लिम परिवार का विवाह मंजूर नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर निकाह को नहीं रोका गया तो उस दिन सुअरों की बारात निकालने के साथ अपना मुंडन भी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुस्लिम परिवार को ये निकाल मस्जिद या मदरसे में करवाना चाहिए न कि मंदिर की संपत्ति पर.

वहीं, सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि वे सभी की भावनाओं का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी राम मंदिर हॉल में मुस्लिम परिवारों का निकाह होता रहा है. उन्होंने कहा कि देश का संविधान और सूद सभा का संविधान धर्म के आधार पर किसी को भी नहीं रोक सकता है. हालांकि ज्ञापन मिलने के बाद इस संबंध में मंगलवार को कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा.
उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर हॉल में चाहे शादी हो या निकाह, लेकिन यहां पर मदिरा और मीट के साथ मांस-मच्छी खाने पर पहले से ही प्रतिबंध है. जिसमें आगे भी कभी छूट नहीं दी जाएगी.
उन्होंने कहा कि राम मंदिर हॉल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है और बीते पांच साल में मुस्लिम परिवारों के 15 से ज़्यादा निकाह इसी स्थान पर हो चुके हैं. फिर भी अगर इस मुद्दे पर लोग नाराजगी जता रहे हैं तो कार्यसमिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी.

#RamMandir #Marriage #Nikah #Shimla #HimachalPradesh

9
319 views

Comment