ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य यूनिट को तत्काल हमले रोकने का आदेश दिया है। देश के सरकारी न्यूज चैनल IRIB पर पढ़े गए उनके एक
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य यूनिट को तत्काल हमले रोकने का आदेश दिया है। देश के सरकारी न्यूज चैनल IRIB पर पढ़े गए उनके एक बयान में यह बात कही गई है। यह बयान डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के लगभग दो घंटे बाद आया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की जानकारी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वह दो हफ्ते तक ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर समहत हुए हैं।
IRIB पर पढ़े गए सुप्रीम लीडर के बयान में कहा गया कि 'यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी मिलिट्री यूनिट्स को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करते हुए गोलीबारी रोक देनी चाहिए।' इसके पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने ट्रंप की युद्धविराम की घोषणा को तेहरान की बड़ी जीत बताया था।