logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भरत रूणेचा का आकस्मिक निधन 10बोर्ड में 98.33 अंक प्राप्त किए

#जैतारण क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33% अंक प्राप्त कर जिले और राजस्थान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले होनहार छात्र भरत रुणेचा का आकस्मिक निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भरत रुणेचा, पुत्र श्री नंदकिशोर जी रुणेचा, का हृदय गति रुकने के कारण निधन हुआ। इतनी कम उम्र में इस प्रकार का अचानक जाना पूरे क्षेत्र के लिए स्तब्ध कर देने वाली घटना है।

भरत ने पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33% अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जैतारण का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर हर कोई गर्व महसूस कर रहा था और उन्हें क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य माना जा रहा था।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दे। 🙏
.
.
.
#jaitarantimes #jaitaran #beawar #Marwad #Rajasthan

0
0 views

Comment