logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा पुलिस का ‘अभेद्य’ ऐप बना आमजन की सुरक्षा का मजबूत कवच।



हथीन। हरियाणा पुलिस द्वारा विकसित ‘अभेद्य’ ऐप आमजन को साइबर एवं एक्सटॉरशन कॉल्स से सुरक्षा प्रदान करने में प्रभावी साबित हो रहा है। 6 अप्रैल 2026 तक ऐप के 230 डाउनलोड दर्ज किए गए हैं और इसके माध्यम से कई संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कॉल्स, मैसेज, फोटो व वीडियो को तुरंत ब्लॉक कर नागरिकों को सुरक्षित किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार, यह ऐप विशेष रूप से एक्सटॉरशन कॉल्स और साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। ऐप संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली कॉल्स और मैसेज की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है, जिससे आमजन को ठगी एवं धमकी जैसे अपराधों से बचाव मिल रहा है।


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि ‘अभेद्य’ ऐप सुरक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक अभिनव पहल है और यह देशभर के लिए मॉडल बनकर उभर रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्य भी इस तकनीक को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

हरियाणा पुलिस का मानना है कि तकनीक आधारित यह पहल भविष्य में साइबर अपराध नियंत्रण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

0
99 views

Comment