नैनीताल में तेज बारिश से जन जीवन प्रभावित
नैनीताल में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण किसानों की फल फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है।