logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छापेमारी के बाद सड़क बनी मंडप: गढ़वा में पुलिस की अनोखी कार्रवाई, कपल्स ने थाने की अनुमति से रचाई शादी

गढ़वा: जिले में इन दिनों प्रशासन और पुलिस की एक अनोखी कार्रवाई सुर्खियों में बनी हुई है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम ने शहर के कई होटलों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई।छापेमारी के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मिले लोगों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया। वहीं, कुछ कपल्स के मामले में आपसी सहमति के आधार पर थाने में बॉन्ड भरवाकर उन्हें वैधानिक रूप से शादी करने की अनुमति दी गई।थाने से अनुमति मिलते ही कुछ जोड़ों ने बिना किसी पारंपरिक रीति-रिवाज के सड़क को ही अपना मंडप बना लिया। लड़कों ने अपनी प्रेमिकाओं की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। न पंडित, न मंडप और न ही किसी तरह का आयोजन—फिर भी यह अनोखी शादी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई।स्थानीय लोगों ने इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और युवतियों के साथ धोखा करने वालों को कड़ा संदेश मिलेगा

29
3606 views

Comment