ब्रेकिंग न्यूज़ बिहार के अरवल जिले के शहरतेलपा सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग गया।
तेलपा सब्जी मंडी में भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक।
अरवल: जिले के शहर स्थित तेलपा सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंडी में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दर्जनों दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया की आग लगते ही मंडी में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस घटना में मनोज साव, नरेश साव,सिंटू कुमार, प्रमोद साव,उपेंद्र साव, समेत दर्जनों दुकानदारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है, जो सब्जी खरीद-बिक्री कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण से लगी, इसकी जांच की जा रही है।
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। और जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई भी किए जाएंगे