logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उन्हेल में 8 दिन से पानी की आपूर्ति ठप: नाराज महिलाओं ने आलोट-चौमहला मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया, पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया

उन्हेल कस्बे में पिछले आठ दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने से नाराज महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यह घटना आलोट-चौमहला मार्ग पर हुई, जहां इंद्रा कॉलोनी के निवासियों ने विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की 'हर घर नल जल योजना' के तहत गागरिन परियोजना से कॉलोनी में पानी की सप्लाई होती है। हालांकि, पिछले आठ दिनों से जलापूर्ति ठप है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालूराम वर्मा और दुर्गेश बारेठ ने विभाग की लापरवाही को इसका जिम्मेदार ठहराया।
सूचना मिलने पर उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और यातायात सामान्य हो सका।
गागरिन परियोजना के इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों से आंधी के कारण बिजली के तार टूट गए थे, जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
Aima media jhalawar





1
10 views

Comment