logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने जनसुनवाई में 225 आवेदकों की सुनी समस्याएं

जिला मुख्यालय पर कलेक्टर ने जनुसनवाई में 225 आवेदकों की सुनीं समस्याएं

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में जनसुनवाई के दौरान 225 आवेदकों की समस्याओं को सुना।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, डिप्टी कलेक्टर श्री अरविन्द माहौर, श्री भरत कुमार, श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा, एसडीएम मुरैना श्री बीएस कुशवाह सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
मंगलवार, 07 अप्रैल को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री जांगिड़ ने राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों को सुना गया। प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को जन आकांक्षा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये।
-
#JansamparkMP #Morena Jansampark Madhya Pradesh #Madhyapradesh

42
1089 views

Comment