logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शासकीय कला पथक दल ने नशा मुक्ति के लिए अलख जगाया

शासकीय कला पथक दल ने नशा मुक्ति के लिए अलख जगाया

शासकीय कलापथक दल द्वारा शासकीय मिडिल स्कूल चंबल कॉलोनी मुरैना में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नशे के कारण मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया। संदेश दिया कि नशा, नाश की जड़ है। हमारे देश की धुरी बनने वाली युवा पीढ़ी इस नशे से दूर रहे, तो हमारा गांव, जिला, देश निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर कलापथक दल द्वारा गीत, आपसे है ’’विनय दारू मत पीजिए, है बुरा काम इसको नहीं कीजिए’’ गीत, संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री जाकिर हुसैन द्वारा बताया गया कि घर में बीवी लड़े बच्चे भूखों मारे तन पर कपड़े न हो ऐसा क्यों कीजिए, जो पैसा अनिवार्य आवश्यकता की चीजों में खर्च होना चाहिए था। वह नशे में चले जाने की वजह से शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन पर विपरीत प्रभाव पड़ने लग जाता है। कार्यक्रम में नशा न करने की शपथ दिलाई गई तथा बच्चों तथा शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य और शिक्षक ने भी भागीदारी की।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

69
1560 views

Comment