logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अब शव वाहन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नम्बर 155-334 जारी किया

अब शव वाहन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नम्बर 155-334 जारी किया

लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मृतक के शव को सम्मान पूर्वक घर तक पहुंचाने के लिए शव वाहन की व्यवस्था की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री नम्बर 155-334 जारी किया है। जरूरतमंद लोग इस टोल फ्री नम्बर पर फोन करके शव वाहन को बुला सकते है। यह निःशुल्क सरकारी शव वाहन उनके लिए है, जो इलाज के दौरान मरीज की मृत्यु शासकीय मेडिकल कॉलेज की संबंधित जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या अन्य सरकारी हॉस्पीटल के दौरान मृत्यु हुई हो। वे टोल फ्री नम्बर पर फोन करके शव वाहन बुलवा सकते है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय ने बताया है कि मुरैना जिले में दो शव वाहन संचालित है। शासकीय संस्थान में रोगियों एवं दुर्घटना में पीड़ित उपचार के दौरान मृत्यु होने पर मृतक को शव वाहन द्वारा सम्मान पूर्वक घर तक छोड़ा जाएगा। मनुष्यता सेवा भाव और समाज के गरीब वर्ग सहित अन्य जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क शव वाहन सेवा संचालित कि गई है। टोल फ्री नम्बर 155-334 जारी किया है, इस पर संपर्क करें।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

72
1181 views

Comment