logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एमआईटी मुज़फ्फरपुर में भव्य अंतर-संस्थान सांस्कृतिक महोत्सव ‘Fiesta 2026’ का शुभारंभ 🎉

मुज़फ्फरपुर:

Muzaffarpur Institute of Technology (एमआईटी) मुज़फ्फरपुर में वार्षिक अंतर-संस्थान सांस्कृतिक महोत्सव Fiesta 2026 का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में श्री गिरवर दयाल सिंह, आई.ए.एस. (प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत), डॉ. बिकाश दास (निदेशक, आई.सी.ए.आर – राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुशहरी, मुजफ्फरपुर), श्री तुषार कुमार (एस.डी.एम., मुजफ्फरपुर) तथा सुश्री रश्मि सिंह (उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र, मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, मुजफ्फरपुर), श्री सुरेश गुप्ता एवं श्रीमती नीतू तुलस्यान (लीची संरक्षण से सम्बन्धित पर्यावरणविद) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम. के. झा एवं Junoon Club के चेयरमैन डॉ. आर. पी. गुप्ता (HOD ECE) द्वारा अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर स्वागत करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 🪔



कार्यक्रम की शुरुआत में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार (सिविल) ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए Fiesta 2026 के उद्देश्यों एवं आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Fiesta 2026 एक अंतर-कॉलेज सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसका आयोजन Junoon Club द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है और इसमें विभिन्न रचनात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।



इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. एम. के. झा ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Fiesta 2026 विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट मंच है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष GATE 2026 में कुल 45 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। 🎓



मुख्य अतिथि श्री गिरवर दयाल सिंह (आई.ए.एस., प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत) ने अपने संबोधन में संस्थान द्वारा नियमित रूप से आयोजित शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने संस्थान को रैगिंग मुक्त बनाए रखने हेतु शून्य सहिष्णुता नीति अपनाने पर बल दिया तथा विद्यार्थियों से अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने AVH में सेंट्रलाइज्ड एसी लगाने की बात कही तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु उनसे सीधे संवाद करने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने एक फीडबैक आधारित ऐप या सिस्टम विकसित करने का सुझाव दिया, जिसके माध्यम से शिक्षण, भोजन एवं आवास से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्थान के सफल पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेने और comfort zone से बाहर निकलकर मेहनत करने का संदेश दिया। 💡



इस अवसर पर श्री सुरेश गुप्ता एवं श्रीमती नीतू तुलस्यान ने लीचीपुरम अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण संतुलन हेतु किए जा रहे अपने प्रयासों को साझा किया।



डॉ. बिकाश दास (निदेशक, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, ICAR, मुजफ्फरपुर) ने अपने संबोधन में लीची अनुसंधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि भारत के 19 राज्यों में लीची की खेती की जाती है, जिसमें मुजफ्फरपुर की शाही लीची विशेष रूप से प्रसिद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को लीची अनुसंधान संस्थान भ्रमण हेतु आमंत्रित किया। 🍒



सुश्री रश्मि सिंह (उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र, मेरा युवा भारत) ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कला एवं संस्कृति व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ मानसिक शांति प्रदान करती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



कार्यक्रम के अंत में Junoon Club के चेयरमैन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियंत्रण विभागाध्यक्ष डॉ. आर. पी. गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्राचार्य प्रो. एम. के. झा, सभी फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स, छात्र समन्वयकों, विभागाध्यक्षों तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने हेतु MITAA एवं MITMAI सहित सभी प्रायोजकों के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। 🙏



Fiesta 2026 के प्रथम दिन कुल 14 विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:



रूबरू

टॉकिंग स्ट्रोक्स

टेकलेख

अभिव्यक्ति

विटकॉइन्स

बयान

नृत्यांजलि

इम्प्रोव बैटल

जसरंग

मुखौटा

उद्घाटन

शाम-ए-मुशायरा — अमित कुमार आज़ाद

निखिल सर बैंड

जैमिंग



कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने पूरे परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। Fiesta 2026 के आगामी दिनों में भी अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होगा।

1
3246 views

Comment