सम्राट अशोक जयंती पर गूंजा एकता का संदेश, धूमधाम से हुआ आयोजन
*सम्राट अशोक जयंती पर गूंजा एकता का संदेश, धूमधाम से हुआ आयोजन*
जय प्रकाश त्रिपाठी (संवाददाता)
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर/जनपद के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत मुजाहना गांव में सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। “सभी धर्मों का महोत्सव” के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में मौर्य समाज के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, युवाओं और क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन शांति, अहिंसा और मानवता की मिसाल है। उन्होंने समाज से उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मौर्य एवं नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सम्राट अशोक के सुशासन व धार्मिक सहिष्णुता को वर्तमान समय के लिए मार्गदर्शक बताया।
इस अवसर पर अजय प्रताप (प्रधान बैरिया), जितेन्द्र मौर्य (ब्लॉक अध्यक्ष, कर्मचारी संघ), मजीबुर्रहमान (ग्राम प्रधान मुजहना), राजकुमार मौर्य (प्रधान परसोहिया) तथा रामधनी मौर्य (सभासद) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राघवेन्द्र मौर्य (प्रबंधक, अशोका पब्लिक स्कूल तुलसियापुर), समाजसेवी अमन यादव एवं डॉ. ओबैदुल्लाह हाशमी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा शक्ति आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पत्रकार राधेश्याम पाल, जिला उपाध्यक्ष विकास मौर्य, सुरेंद्र मौर्य और अमन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं—भगवानदीन मौर्य, प्रभु दयाल मौर्य, रामदीन मौर्य, मनीराम मौर्य, राम अवतार मौर्य, सूरज मौर्य, लवकुश मौर्य, विशाल मौर्य, अमित मौर्य, प्रकाश मौर्य, अंकित मौर्य, महेंद्र मौर्य, डॉ. सोनू, गोपाल गौतम, रितिक मौर्य और अन्य—ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
मुख्य उद्देश्य
सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश के साथ समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया।